हर 3 में से 1 भारतीय महिला को आते हैं अश्लील फोनकॉल, TrueCaller ऐप का सर्वे

नई दिल्ली। हर 3 में से एक भारतीय महिला को अपनी रोजाना की जिंदगी में धमकी और अश्लील भरे फोन कॉल या एसएमएस का सामना करना पड़ता है। ये बात ट्रूकॉलर नाम के ऐप के सर्वे में सामने आई है। 'अंडरस्टैंडिंग द इंपैक्ट ऑफ हैरेसमेंट एंड स्पैम कॉल ऑन वूमन' नाम से हुए इस सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत भारतीय महिलाओं को धमकी और अश्लील फोन कॉल का सामना करना पड़ता है।

82 फीसदी महिलाओं ने कबूली अश्लील मैसेज आने की बात

82 फीसदी महिलाओं ने कबूली अश्लील मैसेज आने की बात

सर्वे में बताया गया कि 78 प्रतिशत भारतीय महिलाओं को हफ्ते में एक बार ऐसे कॉल का सामना करना पड़ता है जिनमें उनके लिए अपमानजनक शब्द या अश्लील शब्दों का प्रयोग होता है। जबकि 82 प्रतिशत महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसे ही फोटो या वीडियो को मैसेज के जरिए सामना करना पड़ता है।

अश्लील कॉल करने वालों में 3 फीसदी परिचित

अश्लील कॉल करने वालों में 3 फीसदी परिचित

सर्वे में बताया गया कि इन महिलाओं को फोन कॉल करने वाले 50 प्रतिशत गुमनाम लोग होते है जिनके बारे में महिला को कोई जानकारी नहीं होती है। जबकि 11 फीसदी वो लोग है जो उनका पीछा करने वाले हैं। जबकि 3 फीसदी कॉल महिलाओं को उनके परिचित ही करते हैं।

पुरुषों को भी आते हैं अनचाहे कॉल

पुरुषों को भी आते हैं अनचाहे कॉल

ऐसा नहीं है कि ये अनचाहे कॉल सिर्फ महिलाओं को ही आते हैं। पुरुषों को भी अनचाहे कॉल का सामना करना पड़ता है लेकिन सर्वे में कहा गया है कि पुरुषों को महिलाओं की 18 फीसदी कम अनचाहे कॉल रिसीव करने होते हैं। ट्रूकॉलर ने बताया कि इस सर्वे से पता चलता है कि महिलाओं को अपने रोजाना के जीवन में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+