ओडिशा: नाव डूबने से एक की मौत, 9 अन्य लापता,राहत-बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। ओडिशा के केंद्रपाड़ा में महानदी में नाव पलटने से 1 लोग की मौत हो गई, जबकि नौ लोग अब तक लापता है। एएनआई के मुताबिक ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग लापता हैं।

One dead and nine missing after a boat capsized in a river in Kendrapara district of Odisha.

हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रपाड़ा के कलेक्टर डी सतपथि और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक मशीनीकृत नाव में 10 लोग सवार थे जो नए साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहे। नाव अचानक महानदी में डूब गई।सभी लोग जगतसिंहपुर जिले के कुजांग इलाके के रहने वाले हैं।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुट गई है। अभी तक एक शव निकाल लिया गया है जबकि 9 अन्य लापता हैं। बचाव अभियान के लिए दमकल कर्मी और ओडिशा आपदा त्वारित कार्रवाई बल को भी लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+