मुंबई: गिरगांव के कोठारी हाउस बिल्डिंग में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
मुंंबई। दक्षिण मुंबई में गिरगांव स्थित कोठारी हाउस में रविवार शाम भयानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में दूसरी बार मुंबई में आग लगने की घटना सामने आई है। 13 जून को प्रभावती इलाके में भीषण आग लगी थी।

आग ने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड ने इसे 'लेवल-3' की आग घोषित कर दिया है। बिल्डिंग में तीन लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो लोगों की जिंदा बाहर निकल लिया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया कि आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां और आठ पानी के टैंकर मौके पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications