Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अश्लील पूनम पांडे को माफ किया जा सकता है देशद्रोही 'वैदिक' को नहीं

एक बार फिर से सामना में छपे लेख की वजह से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे चर्चा में हैं। उद्धव ठाकरे ने हाफिज सईद और वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात पर कसकर निशाना साधा है। ठाकरे ने कहा कि सईद-वैदिक की मुलाकात को देश माफ नहीं करेगा। इस बात के लिए ठाकरे ने बीजेपी को भी नहीं बख्शा है। और तो और हद तो तब हो गई जब ठाकरे ने वैदिक की तुलना अश्लील पूनम पांडे से कर दी।

ठाकरे ने वैदिक को आतंकी से मिलने पर कड़ा विरोध जताते हुए लिखा है कि "मुंबई के 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिस सईद से वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का मिलना देशद्रोह है." अगर आज इन्हें छोड़ दिया गया तो यह कल दाऊद और टाइगर से मिलेंगे। इसलिए इन्हें अभी ही कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और सरकार भी इस गंभीर मसले पर पल्ला भी नहीं झाड़ सकती है। इसलिए ठाकरे ने वैदिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ठाकरे ने वैदिक की तुलना रंग बदलने वाले गिरगिट से करते हुए सामना में लिखा है कि वह पूनम पांडे को माफ कर सकते हैं, क्योंकि वह फेमस होने के लिए अपने कपड़े उतारती है और अपना बदन उठाती है, लेकिन वो उस शख्स को बख्श नहीं सकते जो देश के सबसे बड़े दुश्मन से मिलता है और ऐसे दिखाता है जैसे उसने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की हो। हमारी नजर में वो देश द्रोही है और सजा का हकदार है।

मालूम हो किंगफिशर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे आये दिन ट्विटर पर अपनी सेमीन्यूड तस्वीरें और अश्लील कमेंट और वीडियो ट्विटर पर लोड करती रहती हैं।इसलिए लोग उन्हें काफी बदनाम कहते हैं। जबकि डॉ. वेद प्रकाश वैदिक देश के वरिष्ठ और नामी पत्रकारों में से एक हैं। इन्हें विदेश नीति का जानकार कहा जाता है और इन्होंने विदेश नीति से संबंधित कई किताबें भी लिखी हैं।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब ठाकरे ने ऐसा कहा और लिखा है इससे पहले उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना आयटम गर्ल राखी सावंत से की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+