100 और 500 के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, फर्जी नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस ने 100 रुपये और 500 रुपये मूल्य के नकली नोट छापने और उनके वितरण में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापने वाला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 47,500 रुपये के फर्जी नोट बरामद हुए है साथ ही पुलिस ने इन नोटों को छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण को भी बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस ने 100 रुपये और 500 रुपये मूल्य के नकली नोट छापने और उनके वितरण में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला था कि मध्य दिल्ली के फर्श खाना में फर्जी नोट छापने और बांटने का काम एक गिरोह कर रहा है। जिसके बाद सूचना जुटाई गई और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती है।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी समीर खान (32) पेशे से दरजी है। उसके पास से 500 रुपये मूल्य वाले 35 और 100 रुपये मूल्य वाले 80 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके बाद आरोपी के घर से 22,000 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस इसमें खान के एक सहयोगी वसीम की भी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications