पुंछ सेक्टर: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में एक जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आज सीजफायर उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाले हरि वकेर का इस सीज फायर उल्लंघन में शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पिछले हफ्ते अखनूर और सुंदरबनी में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।

ceasefire

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। राजौरी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक अखनूर के केरी बत्तल इलाके में पाकिस्तान ने ये नापाक हरकत की थी। इसमें एक सेना का जवान शहीद हो गया था जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की थी, जिसमे कई आतंकी कमांडर ढेर हो गए थे। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा में घुसने की नापाक कोशिश की थी, जिसे भारतीय वायुसेना ने करारा जवाब दिया और पाक के एफ 16 को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+