'दुनिया के सबसे वजनी व्यक्ति' ने कर दिखाया कमाल, किया 300 किलो वजन कम

दुनिया के सबसे वजनी व्यक्ति ने 300 किलो वजन कम किया है। मेक्सिको के Aguascalientes के 34 वर्षीय जुआन पेड्रो फ्रांको ने पिछले दो सालों में करीब 300 किलो वजन कम किया है। 595 किलो से उनका वजन अब 304 किलो हो गया है और ये करिश्मा वजन कम करने की कई सर्जरी के जरिये मुमकिन हो पाया है।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे वजनी व्यक्ति ने 300 किलो वजन कम किया है। मेक्सिको के Aguascalientes के 34 वर्षीय जुआन पेड्रो फ्रांको ने पिछले दो सालों में करीब 300 किलो वजन कम किया है। 595 किलो से उनका वजन अब 304 किलो हो गया है और ये करिश्मा वजन कम करने की कई सर्जरी के जरिये मुमकिन हो पाया है। हालांकि वजन के साथ-साथ उन्होंने 'दुनिया के सबसे वजनी व्यक्ति' होने का टाइटल भी खो दिया है।

Juan Pedro Franco

एक वक्त फ्रांको का नाम उनके वजन के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज था, लेकिन आज उनके पास ये खिताब नहीं है। दो साल पहले फ्रांको ने अपना शहर Guadalajara में एक स्पेशल क्लिनिक में सर्जरी कराने के लिए छोड़ दिया था। फ्रांको का वजन हर साल 9 किलो बढ़ रहा था। एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांको ने बताया कि सिर्फ छह साल की उम्र में ही उनका वजन करीब 60 किलो था।

ये भी पढ़ें: VIDEO: शेर पर भारी पड़ने लगे 20 लकड़बग्घे, नहीं सोचा होगा लड़ाई का होगा ऐसा अंत

उन्होंने कहा, 'जब मैं छह साल का था तो मेरा वजन 60 किलो था और वो इसलिए नहीं कि मैं अपना ध्यान नहीं रखता था, बल्कि ये उस बीमारी के कारण था जिसके साथ मैं पैदा हुआ था।' 17 साल में एक कार एक्सीडेंट के बाद उनका वजन और बढ़ने लगा। अब दो सालों की मेहनत के बाद करीब 300 किलो वजन कम करने के बाद फ्रांको को बेहतर महसूस हो रहा है।

एक अखबार को उन्होंने बताया, 'पहले मैं सिर्फ 6 से 10 कदम चलकर बैठ जाता था, लेकिन अब मैं करीब 100 कदम चल सकता हूं। ये शानदार है।' फ्रांको और 138 किलो कम करना चाहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मेक्सिको में 35 प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है।

ये भी पढ़ें: लैपटॉप चोरी करने के बाद चोर ने ईमेल भेजकर मांगी माफी, बोला- बहुत गरीब हूं, पैसे चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+