DCGI की अनुमति मिलने के बाद फिर से शुरू करेंगे कोरोना वैक्सीन का ट्रायल: सीरम इंस्टीट्यूट
कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए सीरम को DCGI की अनुमति का इंतजार
नई दिल्ली। कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। ट्रायल के दौरान एक वॉलंटियर में अनपेक्षित बीमारी सामने आने के बाद जिस ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पर रोक लगा दी गई थी उसे अब ब्रिटेन में फिर से शुरू कर दिया गया है। इस खबर के बाद भारत के 17 अलग-अलग साइटों पर वैक्सीन का परीक्षण कर रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा, हमें बस ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से अनुमति मिलने का इंतजार है उसके बाद हम फिर से देश में वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर देंगे।

Recommended Video
गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन की रेस में सबसे आगे चल रही एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को उस समय बड़ा झटका लगा जब एक वॉलेंटियर में डॉक्टरों ने अनपेक्षित बीमारी को पाया। इसके बाद वैक्सीन को लेकर हड़कंप मच गया और भारत समेत विश्व के सभी देशों ने इसका ट्रायल अनिश्चित काल तक के लिए रोक दिया था। हालांकि शनिवार को अब राहत की खबर आई है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक लंदन की मेडिसिन हेल्थ रेगुलेरिटी ऑथरिटी (MHRA) ने वैक्सीन के ट्रायल को फिर से अनुमति दे दी है। वैक्सीन तैयार कर रही कंपनी के मुताबिक MHRA ने माना की वैक्सीन का ट्रायल करना सुरक्षित है, जिस वजह से उन्होंने शनिवार से दोबारा काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसके आशाजनक परिणाम सामने आएंगे। बता दें कि भारत में भी इस वैक्सीन का ट्रायल देशभर के 17 अगल-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। दुनिया भर में ट्रायल पर रोक लगने के बाद भारत में वैक्सीन का ट्रायल कर रही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भी अपना परीक्षण डीसीजीआई के निर्देश के बाद रोकना पड़ा था, हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीरम को जल्द ही फिर से ट्रायल शुरू कर सकता है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा: कोरोना लॉकडाउन के बीच भी IDCO ने लगातार किया काम, सब कुछ ऑनलाइन
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications