ओडिशा: कोरोना लॉकडाउन के बीच भी IDCO ने लगातार किया काम, सब कुछ ऑनलाइन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी इस समय दुनियाभर में फैली हुई है। कोरोना ने हर किसी को प्रभावित किया है। इससे ना सिर्फ तमाम विकास कार्य रुक गए बल्कि रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर हुआ है। इस मुश्किल वक्त में भी ओडिशा इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलेपमेंट कॉर्पोरेशन (आईडीसीओ) लगातार काम करता रहा है। कार्यालय के अलावा डिजिटल के माध्यम से ऑनलाइन सेवा के रूप में भी आईडीसीओं ने लगातार काम किया है।

ओडिशा सरकार की नोडल एजेंसी होने के नाते आईसीसीओं ने राज्य में औद्योगिक आधारभूत संरचना प्रदान करने के लिए, व्यापार इकाइयों के साथ-साथ मेगा उद्योगों के सुचारू प्रबंधन के लिए और एमएसएमई के लिए लगातार काम किया है। आईडीसीओ की कोशिशों से उद्योग ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। जैसे- ऑनलाइन पंजीकरण, पोस्ट आवंटन मामलों के लिए आवेदन, ऑनलाइन भुगतान, एनओसी, गतिविधियों में बदलाव, संविधान का परिवर्तन, कानूनी उत्तराधिकारी को स्थानांतरण, आवेदन ट्रैकिंग और प्रसंस्करण गतिविधियां भी इससे हो रही हैं।
अब तक, 4115 इकाइयां GO-iPAS में पंजीकृत हुई हैं और 3730 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 3555 आवेदनों का पहले ही निस्तारण किया जा चुका है। नतीजतन, ऐसे उद्योगों के कर्मचारियों को उन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए शारीरिक रूप से आईडीसीओ कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। महामारी की स्थिति में ये बहुत मददगार साबित हुआ है।
दूसरे, आईडीसीओ ने ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म पर विकसित एक बेपशॉक ईआरपी एप्लिकेशन के माध्यम से स्वचालित रूप से किया है। आईडीसीओ के सभी फाइलों और संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल कर दिया गया है और सभी फाइल प्रोसेसिंग के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन आवंटन के लिए मॉड्यूल भी हैं, जिसे ओडिशा सरकार के GOSWIFT एप्लिकेशन के साथ एकीकृत किया गया है। क्लर्क और उससे ऊपर के रैंक के सभी कर्मचारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं और इसलिए इसमें काम करने के लिए परिचित हैं।
आईडीसीओ की ओर ये पहल किए जाने की वजह से ही अब पूरा कार्यालय करीब-करीब पेपर फ्री हो गया है। ये आईडीसीओ के कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करता है। यह कोरोनोवायरस संक्रमण की संभावना को कम करता है क्योंकि फाइलों के जरिए संक्रमण का खतरा होता है। आईडीसीओ ने सेवाओं के सामान्य कामों को इस महामारी के दौरान जिस तरह से किया है, वो कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों को कोरोना से बचाने के लिए बेहतरीन कदम है।












Click it and Unblock the Notifications