दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट के विमान में फिर आई तकनीकी गड़बड़ी, आपात स्थिति में चेन्नई लौटना पड़ा
नई दिल्ली, 04 मई। स्पाइसजेट के विमान में एक बार फिर से तकनीकी खराबी सामने आई है। बीती रात स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते विमान को चेन्नई से वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार स्पाइसजेट के Boeing B737-8 के मैक्स एयरक्राफ्ट VT-MXA के इंजन में कुछ तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। विमान ने पहले ही तकरीबन 6.5 घंटे के विलंब से उड़ान भरी थी, लेकिन बावजूद इसके इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते इसे वापस आना पड़ा।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि स्पाइसजेट के विमान में इससे पहले भी बड़ी दिक्कत सामने आई थी, जिसके चलते दुर्गापुर जाने वाले विमान में कई यात्री घायल हो गए थे, जबकि दो यात्रियों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। घटना के बाद डीजीसीए ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे कि आखिर क्यों विमान में गड़बड़ी आई थी। जिस तरह से चेन्नई से विमान को तकनीकी गड़बड़ी के चलते वापस लौटना पड़ा उसको लेकर कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि 3 मई को चेन्नई से दुर्गापुर जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी दिक्कत के चलते वापस लौटना पड़ा है। विमान सुरक्षित वापस लैंड कर चुका है।
विमान की तकनीकी दिक्कत को लेकर एक यात्री ने ट्वीट किया और पूछा था कि स्पाइसजेट क्या क्या आप बता सकते हैं कि आखिर क्यों चेन्नई से दुर्गापुर जाने वाली फ्लाइट SG331 वापस चेन्नई लौटी। मेरा परिवार इस विमान में यात्रा कर रहा है, आपका कस्टमर सपोर्ट सिस्टम पिछले एक घंटे से नहीं चल रहा है। कई यात्रियों ने स्पाइसजेट विमान में तकनीकी दिक्कत को लेकर ट्वीट किया, जिसके बाद कंपनी की ओर से इसको लेकर सफाई दी गई है। जिस तरह से लगातार दूसरी बार दुर्गापुर जाने वाली फ्लाइट में दिक्कत आई है उसके बाद कंपनी के सर्विस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications