Kashmir: एक बार फिर से पाक ने तोड़ा सीजफायर, एक नागरिक की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में भारी गोलाबारी की है, जिसमे एक आम नागरिक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

ceasefire

बता दें कि मंगलवार को भी पाकिस्तान ने माछिल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। हालांकि कल किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन आज एक बार फिर से पाक की ओर से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से आज सुबह दस बजे यह गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान ने इस दौरान भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी अपना निशाना बनाया। मालूम हो कि पाकिस्तान सीजफायर की आड़ में भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठियों को दाखिल करने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए बस स्टैंड के पास ग्रेनेड फेंका था, हमले में 15 लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को आतंकियों ने बंगाल के मजदूरो को उनके घर से बाहर निकालकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से घाटी के हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+