जानिए, पीएम नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर किसने दिया 68 पैसे का गिफ्ट

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा दिवस के तौर पर मनाया है। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशवासियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन सबसे चौंकाने वाला तोहफा आंध्र प्रदेश के किसानों ने भेजा।

 On PM Modi’s birthday, Andhra NGO sends 68 paise cheques as gift to highlight neglect of Rayalaseema

इन किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर 68 पैसे का चेक भेजकर अपना रोष जताया। दरअसल ये किसान कर्जमाफी के नाम पर खुद के साथ हो रहे मजाक का विरोध करने के लिए ये तरीका निकाला और पीएम को उनके जन्मदिन पर 68 पैसे का चेक भेजा।

रायलसीमा सागुनीती साधना समिति ने पीएम को कर्जमाफी के नाम पर मिलने वाले 10-20 रुपये के चेक का विरोध करने के लिए उन्हें 68 पैसे का चेक भेजा है। ऐसा भेजकर उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी उनकी पीड़ा को समझ सकेंगे। इस विरोध के साथ ही उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी उनके लिए सिंचाई की अच्छी व्यवस्था और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष अनुदान की घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+