कैंसर की जंग जीत कर आई सोनाली बेंद्रे ने नए साल पर किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर की जंग जीतकर स्वदेश लौट आई हैं। अमेरिका में लंबा इलाज करवाने के बाद सोनाली मुंबई लौट चुकी हैं। साल 2018 सोनाली के लिए बेहद कष्ठकारी रहा। साल 2018 के आखिरी दिन सोनाली ने खास तरह से विदा दिया। सोनाली ने साल के खत्म होने पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर खास मैसेज लिखा, जिसे पढ़कर आप भावुक हो उठेंगे।

 साल के आखिरी दिन सोनाली का खास संदेश

साल के आखिरी दिन सोनाली का खास संदेश

साल 2018 में सोनाली को कैंसर डायग्नॉज हुआ था, जिसके बाद उनका अमेरिका में लंबा इलाज चला। इस दौरान सोनाली ने कैंसर का डटकर सामना किया और इस जंग को जीत लिया। कैंसर की जंग के दौरान उनके फैंस ने उनका भरपूर साथ दिया। साल 2018 सोनाली के लिए बेहद कठिन रहा, जिसे सोनाली ने बेहद भावुक तरीके से विदाई दी। साल के आखिरी दिन सोनाली ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट लिखा है, जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो जाए।

 कैंसर के इलाज के दौरान खोना पड़ा था बाल

कैंसर के इलाज के दौरान खोना पड़ा था बाल

सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके लंबे बाल है। यह तस्वीर उनके कीमोथेरपी से ठीक पहले की है। इलाज के दौरान उन्हें अपने बाल कटवाना पड़ा था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है हैपी और हेल्दी नए साल के लिए शुभकामनाएं दी है और लिखा है कि 'यह मेरे लास्ट ब्लो ड्राई की तस्वीर है जब मैंने बाल कटवाए थे। अब मुझे 2019 में नए ब्लो ड्राई की उम्मीद है।

 2019 में एक और ब्लो-ड्राय के लिए तैयार हूं

2019 में एक और ब्लो-ड्राय के लिए तैयार हूं

सोनाली ने लिखा कि इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैंने शरीर के महत्व को समझा। मैंने लड़ना और जीतना उन्होंने लिखा कि मैंने सीखा की जिंदगी हमेशा बदलती रहती है और चीजें आती हैं और चली जाती हैं,जैसे मेरे बाल। उम्मीद के साथ सोनाली ने लिखा है कि अब मेरे बाल धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं... तो शायद मैं साल 2019 में एक और ब्लो ड्राय के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+