International Yoga Day:योगा करने से पहले और बाद में क्या खाएं, जानें योगा डाइट के बारे में?

International Yoga Day:योगा करने से पहले और बाद में क्या खाएं, जानें योगा डाइट के बारे में?

नई दिल्ली, 18 जून: दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशन योगा डे मनाया जाएगा। साल 2015 में भारत की पहल के बाद इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई है। योगा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास का संयोजन है। इस योगा डे पर हम योगा डाइट के बारे में बात करेंगे। यानी योगा करने से पहले और योगा करने के बाद क्या-क्या खाना सही होता है। जिस तरह आप योगा को सही तरीके से करने पर पूरा ध्यान देते हैं, ठीक उसी तरह आपको ये भी याद रखना है कि योगा के लिए स्वस्थ आहार यानी खाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योगियों का मानना है कि आपका भोजन योग का एक अभिन्न अंग है। सही डाइट ने सिर्फ आपको योगा प्रैक्टिस में मदद करता है, बल्कि आपके शरीर को सही तरीके से पोषण देता है।

yoga food

योगा करने से पहले क्या खाएं और योगा के बाद क्या खाएं इसको लेकर कई अच्छे और बुरे माने जाने वाले खाने को लेकर मिथक हैं। जैसे कई लोगों का मानना है कि घी खाने से शरीर की अकड़न दूर हो जाती है। या योगा करने से पहले फल खाना चाहिए। आमतौर पर योगा करन से कम दो से तीन घंटे पहले भोजन करना चाहिए। ताकी आपके शरीर में खाना अच्छे से पच जाए। आप योगा के एक घंटे पहले हल्का सा नाश्ता कर सकते हैं।

योगा करने से पहले क्या खाएं?

- जो लोग हर दिन सुबह में योगा करते हैं, या करना चाहते हैं, वे योगा करने के 45 मिनट पहले केला, सेब और जामुन जैसे अन्य फल खा सकते हैं। सुबह योगा करने वाले लोग अपनी दिन की शुरुआत दही, ड्राई फ्रूट्स, जूस, अंडे, घर में बने प्रोटीन बार और प्रोटीन शेक जैसे प्रोटीन युक्त खाने से कर सकते हैं।

-जो लोग शाम को योगा करते हैं, या करना चाहते हैं, वैसे लोग योगा करने से 1 घंटा पहले हल्का नाश्ता कर सकते हैं। जिसमें आप एक कटोरी उबली हुई सब्जियां, सलाद या फिर नट्स भी खा सकते हैं।

योगा करने के बाद क्या खाएं?

-योगा करने के 30 मिनट बाद आपको पानी पीना चाहिए। योगा के बाद आपको सुपर पौष्टिक भोजन करना चाहिए। जिसमें कटोरी ताजे मौसमी फल या सब्जी सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा आप उबले अंडे, हल्का सैंडविच, नट्स और अंकुरित चना के साथ दही भी ले सकते हैं।

योगा से पहले और बाद में क्या नहीं खाना चाहिए?

योगा करने से पहले या बाद आपको तेल, मसाले और तली हुई चीजों को नहीं खाना चाहिए। योगा करने से पहले बिल्कुल भी पेट भर कर खान ना खाएं। आपको ऐसा खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, जो वसा से भरपूर हो। वसा आपके पाचन को काफी हद तक धीमा कर देता है।

चाहे आप सुबह या शाम किसी भी वक्त योगा करें, आपको ये ध्यान रखना है कि आप पूरी तरह हाइड्रेटेड हों। हाइड्रेटेड रहने के बाद आपको एक दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीना है, चाहे तो आप नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं।

योगा डाइट के टिप्स

- योगा करने के लिए सबसे ज्यादा सही होता है सात्विक भोजन करना। सात्विक भोजन को आहार का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है, इसलिए ये माना जाता है कि सात्विक भोजन उन लोगों के लिए सही है, जो हर दिन योगा का अभ्यास करते हैं। सात्विक भोजन शरीर को पोषण देने में मदद करता है और एक दिमाग और मन को शांत करता है। सात्विक भोजन में आपको, ताजे फल और सब्जियां, जूस, चक्की आटा, अंकुरित बीज, दूध, मक्खन और पनीर और दलिया आदि खाना होता है। ज्यादातर योगी शाकाहारी भोजन में विश्वास करते हैं।

- योगा करने वालों को ध्यान देना चाहिए कि वो जो भी खाना खा रहे हैं वो केमिकल फ्री हो। आपको शराब, तंबाकू, कैफीन जैसी नशीली चीजों से भी बचना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों में आपका ध्यान हटाने की क्षमता होती है, जिससे आपके योगा में बाधा हो सकती है।

- आपको कोशिश करनी चाहिए कि सप्ताह में एक दिन उपवास करें। उपवास के एक दिन आप बिना अनाज के रहें। इससे मन और शरीर दोनों को फायदा होता है।

- कोशिश करें कि योगा करने से पहले और रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके शरीर को भोजन ठीक पचाने का वक्त मिल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+