Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूजीसी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द करवाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार यानी कि 28 अगस्‍त को सुनवाई करेगा।

ugc

बता दें यूजीसी ने छह जुलाई को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजी (स्नातक) और पीजी (परास्नातक) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को अनिवार्य रूप से 30 सितंबर 2020 तक पूरा करने से संबंधित एक सर्कुलर यूजीसी ने जारी किया था। कोरोना के चलते परीक्षाओं को स्‍थगित करवाने की मांग की जा रही है। यूजीसी के इस फैसले के विरोध में देश के विभिन्‍न कालेजों के कुल 31 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग के अलावा छात्रों का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन या पिछले प्रदर्शन के आधार पर तैयार करने की मांग की गई थी।

sc
जिसके बाद कोर्ट का रुख किया था अब यूजीसी की 6 जुलाई सर्कुलर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी याचिका को लेकर छात्रों आस लगाए बैठे हैं। देश में COVID-19 स्थिति को देखते हुए अंतिम परीक्षा रद्द करने की मांग की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के सेड्यूल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई पूरी की थी और फैसला सुरक्षित रखा था। जिस पर कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी।
sc

गौरतलब है कि कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई जज अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एमआर शाह की खंडपीठ कर रही है। पीठ ने 18 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखते हुए सभी पक्षों से तीन दिन के अंदर लिखित रूप से अपनी अंतिम दलील दाखिल करने को कहा था। हालांकि जेईई और नीट परीक्षा को स्‍थगित करने संबंधी याचिका को सुप्रीम कोर्ट पहले ही रद्द कर चुकी है। भारी विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये परीक्षाए आयोजित करवाने जा रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट यूजीसी की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को टाले जाने को लेकर छात्रों के पक्ष में फैसला सुनाती है कि नहीं ये तो अब कल यानी शुक्रवार को ही पता चलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+