सपा-बसपा गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- जल्द खत्म होगा सस्पेंस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बसपा के साथ गठबंधन को लेकर बनी अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों ही पार्टियां राज्य में एक गैर कांग्रेसी महागठबंधन तैयार करने कोशिश में लगी हुई हैं। इस पर अभीतक दोनों पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, विचारों और लोगों का 'संगम' रूपी यह गठबंधन बहुत जल्द सामने आ जाएगा।

 उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा

उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा

रविवार को सपा-बसपा गठबंधन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा। यह बहुत जल्द आपके सामने आ जाएगा। अखिलेश यादव से महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल करने पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैंने कहा कि यह विचारों और लोगों का संगम होगा। इसी में सारे जवाब शामिल हैं।

कांग्रेस से नाराज अखिलेश

कांग्रेस से नाराज अखिलेश

बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव ने संकेत दिये थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन देने के बावजूद सपा के एक विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अब उत्तर प्रदेश में उनका रास्ता साफ कर दिया है। अखिलेश के इस तल्ख टिप्पणी के बाद माना जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी यूपी में कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल करने के मूड में नहीं हैं।

कांग्रेस बोली अखिलेश को मना लेंगे

कांग्रेस बोली अखिलेश को मना लेंगे

बता दें कि, हाल ही अखिलेश यादव ने महागठबंधन के विस्तार में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। यहीं नहीं उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के 'फेडरल फ्रंट' बनाने के प्रयासों की प्रशंसा भी की थी। उधर कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि नाराजगी अपनों से ही होती है। यदि हमारे बीच में किसी बात को लेकर कोई नाराजगी है तो हम उसे बैठकर बातचीत से दूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+