OMG फूलगोभी में सांप जैसा कीड़ा, अच्छे से धोकर खाएं सब्जियां
डॉक्टरों के मुताबिक बिना धुले सब्जी खाने से इंसान न्यूरोसिस्ट सरकोसिस एक प्रकार की मिर्गी नामक बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपके होश बुरी तरह से उड़ जाएंगे। यह तस्वीर फूलगोभी की है जिसके अंदर सांप है और गोभी के अंदर जिस तरह से सांप बैठा है, उसे देखकर किसी भी सब्जी खरीदने वाले को अंदाजा नहीं हो सकता कि वो सब्जी की जगह कुछ गलत चीज अपने साथ खरीद कर लेकर आ रहा है।
इसलिए डॉक्टरों की पूरी हिदायत है कि जब भी आप घर पर सब्जी लाएं उसे खरीदने से पहले जरूर जांचे-परखें और उसके बाद उसे साफ पानी से धोकर और काटकर पकाएं। वरना जिस तरह से गोभी के अंदर सांप दिख रहा है, वो किसी के भी मौत का कारण बन सकता है।
क्या होता है नुकसान
- बिना सब्जियों के आप विटामिन, प्रोटीन और पौषक तत्व प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- लेकिन अगर आप सब्जियों का सेवन बिना धोए करते हैं तो आपके लिए ये महंगा साबित हो सकता है।
- डॉक्टरों के मुताबिक बिना धुले सब्जी खाने से इंसान न्यूरोसिस्ट सरकोसिस एक प्रकार की मिर्गी नामक बीमारी का शिकार बन सकता है।
- न्यूरोसिस्ट सरकोसिस टीनिया सोलियम नामक जीव से उत्पन्न होते हैं जो कि जो सुअर की बीट में पाया जाता है।
- जो लोग सब्जियों अच्छे से धोकर नहीं खाते हैं, वो सीधे टीनिया सोलियम के संपर्क में आ जाते हैं और गंभीर बीमारी के शिकार बनते हैं।













Click it and Unblock the Notifications