सुशांत सिंह को CAA का विरोध करना पड़ा महंगा, 'सावधान इंडिया' शो से हुए बाहर

नई दिल्ली। स्टार भारत के लोकप्रिय टीवी शो 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वजह CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है, दरअसल सुशांत सिंह ने कल नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसके कारण उन्हें शो से आउट कर दिया गया है, सुशांत ने खुद Tweet करके ये जानकारी दी है।

Recommended Video

    Citizenship Act: Sushant Singh out of 'Savdhaan India' after participation in protest | वनइंडिया
    'सावधान इंडिया' शो से बाहर हुए होस्‍ट सुशांत सिंह

    'सावधान इंडिया' शो से बाहर हुए होस्‍ट सुशांत सिंह

    सुशांत ने ट्विटर पर लिखा है मेरा कार्यकाल सावधान इंडिया के साथ खत्म हो गया है। गौरतलब है कि सुशांत साल 2011 से इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं, इस शो की यूएसपी सुशांत ही कहे जाते थे।

    नागरिकता बिल का विरोध करने की मिली सजा!

    जिसके बाद एक यूजर ने सुशांत से सवाल किया कि ये आपके CAA के खिलाफ बोलने का भुगतान है, जिस पर सुशांत ने कहा कि ये भुगतान तो बहुत छोटा है, मित्र, अच्छा है ये मैं कर पा रहा हूं, वरना आप भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगें?, मालूम हो कि सुशांत ने साल 2002 में आई फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह में सुखदेव का किरदार निभा चुके हैं।

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जोर-शोर से हो रहे हैं प्रदर्शन

    मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्‍सो में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, दिल्‍ली में जामिया नगर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ये प्रदर्शन और भी तेज हो गए हैं।

    सुशांत सिंह ने भी लिया था विरोध प्रदर्शन में हिस्सा

    इसी कड़ी में मुंबई में भी स्‍टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया और इस विरोध प्रदर्शन में एक्‍टर सुशांत सिंह भी बोलते हुए नजर आए, जिसके बाद उन्हें शो से आउट होने की खबर मिली है। फिलहाल सुशांत के इस ट्वीट पर चैनल और शो की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+