तड़पाये, रूलाये रे..उफ्फ ये दिल्ली की सर्दी, तापमान 6.5 डिग्री पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली का तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। सुबह 8 बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे आम लोगों को बाहर निकलने में बड़ी असुविधा हुई।
सबसे ज्यादा दिक्कत ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को हुई क्योंकि सड़क पर विजिबिलिटी गिरकर 600 मीटर थी जिससे ट्रैफिक की रफ्तार काफी सुस्त थी जिससे सड़कों पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर हुआ है, बहुत सारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं तो बहुत सारी गाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है। यही हाल दिल्ली से सटे एनसीआर का भी है। यूपी में भी आज कड़ाके की ठंड है।













Click it and Unblock the Notifications