'मोदी के साथ रात में सीक्रेट मीटिंग करता है अब्दुल्ला परिवार', गुलाम नबी ने किया चौंकाने वाला दावा
Ghulam Nabi Azad news, पूर्व कांग्रेस राजनेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने अब्दुल्ला परिवार पर जांच से बचने के लिए पीएम मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग करने का आरोप लगाया है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी प्रमुख ने गुलाम नबी आजाद ने दावा किया कि उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला सार्वजनिक जांच से बचने के लिए रात में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ रात में गुप्त बैठकें करते हैं।

टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला श्रीनगर में कुछ और, जम्मू में कुछ और और दिल्ली में कुछ और कहते हैं। गुलाम नबीं ने अब्दुल्ला पर अपने रुख में दोहरेपन का आरोप लगाया।
पिता-पुत्र की जोड़ी पर दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाते हुए गुलाम नबी आज़ाद ने दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी का नेतृत्व करने वाले अब्दुल्ला परिवार ने 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन बनाने का प्रयास किया था। आजाद ने कहा, फारूक ने एक टीवी इंटरव्यू में जो बताया वह जुबान का फिसलना नहीं था। फारूक और उमर सरकार और विपक्ष दोनों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।
पूर्व कांग्रेस नेता ने खुलासा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) दोनों जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने की बेताब कोशिश कर रहे हैं। आज़ाद ने आर्टिकल 370 के विवादास्पद निरस्तीकरण से ठीक पहले 3 अगस्त 2019 को अब्दुल्ला और पीएम मोदी के बीच एक कथित बैठक को लेकर भी खुलासा किया है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अफवाहें फैली थी कि राज्य से धारा 370 हटाने का निर्णय लेने से पहले अब्दुल्ला को विश्वास में लिया गया था। यहां तक कि घाटी के नेताओं को नजरबंद करने का भी सुझाव दिया गया था।
गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैं अब्दुल्लाओं की तरह धोखाधड़ी नहीं करता। मैं अपने हिंदू भाइयों को बेवकूफ बनाने के लिए मंदिरों में नहीं जाता, और मैं कट्टरपंथी इस्लामवादियों को खुश करने के लिए अपने देश का दुरुपयोग नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications