उमर अब्दुल्ला ने बताया किसके साथ वह सेल्फी क्लिक करना चाहते हैं

Recommended Video

    Omar Abdullah wants to take a selfie with this young Pakistani girl | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अक्सर अपने ट्वीट और बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बात वह सोशल मीडिया पर सबके सामने अपने दिल की बात कहने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उमर अब्दुल्ला ने खुलकर पहली बार इस बात का इजहार किया है कि वह किस सेलेब्रिटी के साथ सेल्फी क्लिक कराना चाहते हैँ। उन्होंने बकायदा ट्विटर पर अपनी पसंदीदा हस्ती के साथ तस्वीर साझा की है।

    omar abdullah


    नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि सेंट एंटोनी कॉलेज के कार्यक्रम में मलाला युसुफजई से मिलकर काफी अच्छा लगा। मैंने बहुत कम बार लोगों से सेल्फी क्लिक कराने के लिए कही है, लेकिन मैंने मलाला से सेल्फी क्लिक कराने के लिए कहा था। मलाला के साथ खुद की तस्वीर को क्लिक कराने से उमर अपने आपको रोक नहीं सके और उन्होंने अपनी तस्वीर उनके साथ क्लिक कराई।

    omar abdullah


    उमर अब्दुल्ला ने यह तस्वीर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लिक कराई। मलाला ने ऑक्सफोर्ड से ही स्नातक की डिग्री हासिल की है। हालांकि उमर ने खुद सेल्फी साझा नहीं की है, उन्होंने एक ग्रुप फोटो साझा की है, जिसे सुधी कौशिक ने क्लिक की है। आपको बता दें कि मलाला को तालिबानी आतंकियों ने पांच साल पहले गोली मार दी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं। इस घटना के बाद मलाला ऑक्सफोर्ड में पढ़ने लगी थी, साथ ही ट्विटर पर भी उन्होंने अपना अकाउंट बना लिया था। वह अक्सर लड़कियों की शिक्षा से जुड़े ट्वीट किया करती हैं।

    इसे भी पढ़ें- हार्दिक पटेल में रंगीनमिजाज नेहरू का DNA बताने के चक्कर में उल्टा पड़ा BJP का दांव, लोगों ने जमकर कोसा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+