साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ने श्रीनगर के मुंशी बाग स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। जिस तरह से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं उसपर तीखा हमला करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने साध्वी को भोपाल से टिकट दिया है, जोकि ना सिर्फ आतंकी हमले में आरोपी हैं बल्कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से जमानत पर हैं। अगर उनका स्वास्थ्य सही नहीं होता तो वह जेल में होती और उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं मिलती, आखिर में उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत कैसे मिली। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार हैं।

omar

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब जबकि लोकसभा चुनाव खत्म होने जा रहे हैं, हम सिर्फ इसी बात की उम्मीद कर सकते हैं कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के लोगों को एक चुनी हुई सरकार देगा, जोकि जम्मू कश्मीर के लोगों का अधिकार है।

आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 95 सीटों पर 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+