उमर अब्दुल्ला ने कहा 'टाइमपास है ऐक्जिट पोल, असली शो शुक्रवार को'

उमर ने ट्विटर पर लिखा है कि सिर्फ एक ही एग्जिट पोल महत्व रखता है, और वह शुक्रवार को आना है। लोकसभा चुनाव के नतीजे इस दिन आने हैं, बाकी सब तो समय बिताने का जरिया हैं।
यह भी पढ़ें- बदजुवानी
उमर दरअसल विभिन्न टीवी चैनलों द्वारा कल प्रसारित किए गए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें 2014 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग की जीत के संकेत दिए गए थे। हालांकि अपने एक ट्वीट में उन्होंने प्रशंसक बढ़ने की बात कही, तो दूसरे में कह डाला कि ऐक्जिट पाल तो टाइम पास है।












Click it and Unblock the Notifications