कर्नाटक के नतीजों के बाद बोले उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने की हिम्मत नहीं दिखाएगी भाजपा
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव कराने की हिम्मत नहीं दिखाएगी भाजपा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके लिखा, अब तो किसी भी हाल में भारतीय जनता पार्टी आने वाले कुछ समय में जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने की हिम्मत नहीं दिखाएगी।
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। पार्टी यहां विधानसभा की 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। जबकि भाजपा सिर्फ 65 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
ऐसे में जिस तरह से कांग्रेस को यहां जीत मिली है उसके बाद उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस नतीजे के बाद भाजपा जल्द घाटी में चुनाव नहीं कराएगी।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। उस वक्त भाजपा और पीडीपी ने मिलकर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई थी। मुफ्ती मोहम्मद सईद सीएम बने थे। उनके निधन के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती सीएम बनीं थीं।
वर्ष 2018 में भाजपा ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था और प्रदेश की विधानसभा को भंग कर दिया गया और राज्यपाल का शासन लगा दिया गया। सत्यपाल मलिक उस वक्त प्रदेश के राज्यपाल थे।
2018 के बाद से यहां लगातार विपक्षी दल चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं। घाटी में बड़ी हलचल उस वक्त देखने को मिली जब केंद्र सरकार ने 2019 में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग राज्य घोषित कर दिया।
वर्ष 2020 में तीन सदस्यों का डिलिमिटेश कमीशन का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता रंजन प्रकाश देसाई को सौंपी गई थी। कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट फरवरी 2020 में पब्लिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications