बीजेपी की जीत से हैरान उमर अब्दुल्ला बोले, 'कर्नाटक, तुम भी?

बेंगलुरू: कर्नाटक में बीजेपी को मिली बढ़त से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी के सहयोगी दल भी कर्नाटक में मिली इस जीत पर ख़ुश है। तो वहीं विपक्षी दलों ने इस परिणाम पर हैरानी भी जताई है। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कर्नाटक चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया।

omar abdullah reaction on bjp win in karnataka assembly elections

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'एत तू, कर्नाटक?' (कर्नाटक, तुम भी?) बता दें कि यह लैटिन भाषा का वाक्य है, जिसका इस्तेमाल किसी करीबी के अप्रत्याशित विश्वासघात को इंगित करने के लिए किया जाता है। बता दें कि कर्नाटक में किसी भी दल को बहुमत न मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था और सभी एग्जिट पोल इसका इशारा कर रहे थे।

कर्नाटक में पीएम मोदी का जादू काम करता दिखाई दे रहा है। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। बीजेपी 222 सीटों में से करीब 107 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की इस जीत के बाद दिल्ली से लेकर कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरु तक जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर नाच रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं। बेंगलुरू पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न का मौहाल है। वहीं कांग्रेस ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है।

कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल हो गई है। बीजेपी 107 सीटों पर अपनी बढ़त लगातार बनाये हुए है और बहुमत से 5 नंबर अभी भी दूर है। जबकि कांग्रेस (73) दूसरे और JDS (40) तीसरे स्थान पर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+