Gujarat Assembly Election 2017: एक इंजन और विदेशी पायलट के सीप्लेन में बैठकर पीएम ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया: उमर अब्दुल्ला
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद में रोड शो कैंसिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का नया तरीका निकाल दिया। सी प्लेन के जरिए साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम तक पीएम मोदी की यात्रा पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की। उन्होंने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक इंजन के बीच में सफर करते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की बात कही।

उमर अबदुल्ला ने लिखा कि...
ट्वीटर पर उमर अबदुल्ला ने लिखा कि 'यह कैसे हुआ कि इस उड़ान के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों को ताक पर रख दिया गया? कोई जेड + सुरक्षा पाए हुए शख्स को एक इंजन के विमान में उड़ान भरने की इजाजत नहीं है, खासतौर से हमारे देश के प्रधानमंत्री को।'

एक इंजन वाले विमान में विदेशी पायलट्स!
अबदुल्ला ने 'विदेशी पायलट्स के उड़ान भरने के फैसले पर सवाल उठाया कि ऐसा कार्य आमतौर पर भारतीय वायु सेना के पायलटों द्वारा किया जाता है। एक इंजन वाले विमान में विदेशी पायलट्स। क्या कोई सुरक्षा दिशानिर्देश हैं जो आज नहीं तोड़ा गया।'

BJP ने की सराहना
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे परिवहन के क्षेत्र में 'बड़ी क्रांति' करार दिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गडकरी ने कहा कि देश में इस तरह की पहली उड़ान भारत के लोगों के लिए एक क्रांतिकारी सपना हो सकती है। उन्होंने कहा, 'आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रधान मंत्री ने एक सी प्लेने में यात्रा की। परिवहन के क्षेत्र में सी प्लेन एक क्रांतिकारी कारक है। इससे परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति होगी क्योंकि भारत में भारी क्षमता है।'

हार्दिक ने कसा तंज
दूसरी ओर सी प्लेन से यात्रा करने पर हार्दिक पटेल ने उनपर तंज कसा। पटेल ने ट्वीट कर कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए जिससे किसान अपने खेतों में कीटनाशक भी प्लेन से डाल सकें। हार्दिक ने लिखा कि सी प्लेन दूसरे देशों में बहुत समय से हैं। आज हमारे गुजरात में आया है, काफी खुश हूं, लेकिन चुनाव के अगले दिन ही आया वो बढ़िया बात है। किसान कीटनाशक दवाई भी प्लेन से डाल सकें ऐसा कुछ कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications