पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर बोले उमर अब्‍दुल्‍ला- हम नहीं चाहते थे मगर...

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के फैसले की सराहना की है। जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर ने लॉकडाउन के फैसले को बढ़ाने को आज के समय की जरूरत बताया है। उमर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमर को मार्च में नजरबंदी से आजादी किया गया है। उमर ने पहले भी कहा था कि कोविड-19 को लेकर वह केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।

omar-abudllah.jpg

खतरे को देखते हुए एक बड़ा फैसला

उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्विटर पर लिखा, 'लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है और हम सभी यह नहीं चाहते थे। लेकिन आज जो खतरा कोविड-19 की वजह से हमारे सामने है, उसे देखते हुए यह जरूरी था।' उन्‍होंने आगे लिखा, 'आइए अथॉरिटीज के साथ मिलकर हम जो कुछ भी कर सकते है उसमें सहयोग करें ताकि मई में इसे और ज्‍यादा न बढ़ाए जाए।' उमर को मार्च में सात माह बाद नजरबंदी से रिहा किया गया था। आजाद होने के बाद उन्‍होंने कहा था कि वह आर्टिकल 370 पर भी बोलेंगे मगर अभी उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस महामारी है। उमर ने लोगों से अपील की है कि वे इस बीमारी में आने से खुद को बचाएं। उमर के मुताबिक देश और बाकी लोग एक जंग लड़ रहे हैं जो जिंदगी और मौत से जुड़ी है।

देशवासियों से अलर्ट रहने की सलाह

मंगलवार को पीएम मोदी ने एक माह के अंदर तीसरी बार देश की जनता को संबोधित किया है। उन्‍होंने इसके साथ ही लॉकडाउन को तीन मर्इ तक बढ़ाने के सरकार के फैसले के बारे में जनता को जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। लोगों को इसे फैलने से रोकना है और साथ ही और ज्‍यादा हॉटस्‍पाट्स बनने से रोकने में मदद करना है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'राज्‍य सरकारों के साथ हुई मेरी वार्ता और कुछ और लोगों से हुई बातचीत में एक ही बात सामने आ रही थी कि हमें लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए। इसलिए आज मैं ऐलान करता हूं कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जाएगा।' लेकिन उन्‍होंने देशवासियों से अलर्ट रहने को कहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+