गंदरबल के ‘गदर’ डरे उमर,छोड़ दी पुस्तैनी सीट, 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर का विधानसभा चुनाव सत्ताधारी पार्टी नेशनल कांग्रेस के लिए आन की बात हो गई है। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्थिति देखकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह घबराए हुए है। भाजपा विजय रथ पर सवार है तो उमर के माथे पर बल पड़ा हुआ है।

अपनी सीट तक बचानी उनके लिए मुश्किल होती दिखाई दे रही है। ऐसे में अहम फैसला लेते हुए उमर अब्दुल्लाह ने अपनी पुस्तैनी गढ़ गांदरबल सीट पर भी विश्वास नहीं दिखाया और दूसरी जगह से चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया।
गांदरबल के बजाए उमर दूसरी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे । नेशनल कांफ्रेंस की ओर से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी होने के बाद साफ हो गया कि उमर मोदी लहर से भयभीत हो चुके है।
इस सूची के मुताबिक उमर अपने पैतृक गढ़ गांदरबल के बजाए श्रीनगर के सोनवार और बडगाम के बीरवाह सीट से चुनाव लड़ेगे। उमर के सात-साथ उनके चाचा मुस्तफा कमाल को भी उनके पुराने सीट श्रीनगर के हजरतबल से हटा कर बारामुल्ला के गुलमर्ग भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications