समर्थकों की भारी भीड़ के साथ उमर अब्दुल्ला ने दाखिल किया नामांकन
बीरवा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल कर कर दिया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक थे। नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में नेशनल कांफ्रेंस के समर्थको ने उमर अब्दुल्ला के समर्थन में नारे लगाये।

इस मौके उमर अब्दुल्ला ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला गांदरबल से विधानसभा के सदस्य हैं। हालांकि इस बार उन्होंने गांदरबल से चुनाव लड़ने के बजाय बीरवाह से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही वह श्रीनगर के सोनवार से भी चुनाव लड़ेगे।
नामांकन दाखिल करने के लिए निकले अब्दुल्ला ने पारंपरिक टोपी फेरान पहन रखी थी। इस दौरान उनके समर्थकों में उनके साथ सेल्फी खिचवाने की जबरदस्त होड़ी मची रही।












Click it and Unblock the Notifications