राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोले उमर अब्दुल्ला, भाजपा ने शैतान की किस्मत पाई है

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले उमर अब्दुल्ला, भाजपा ने शैतान की किस्मत पाई है

नई दिल्ली। राफेल डील में जांच की जरूरत से सुप्रीम कोर्ट के इनकार करने के फैसले पर ट्वीट करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा ने शैतान की किस्मत पाई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, भाजपा ने वाकई में शैतान की किस्मत पाई है। उनके लिए राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला इससे अच्छे समय पर नहीं आ सकता था, जब कुछ दिनों ही पूर्व चुनाव के नतीजे इनके खिलाफ गए हैं।

Omar Abdullah Devil Luck Tweet For BJP over Rafale Verdict vv

अब्दुल्ला ने मजाकिया लजहे में ये भी कहा कि मैं भाजपा को शैतान नहीं कह रहा हूं, वो बुरा मना मानें ये सिर्फ एक मुहावरा है। दरअसल, अब्दुल्ला ने कहा है कि तीन बड़े राज्यों में जिस तरह से भाजपा की हार हुई। उसपर उनको मीडिया में भी जवाब देना पड़ता और कार्यकर्ता का भी हौंसला कमजोर होता लेकिन ठीक ऐसे वक्त में उनके लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत राहत लेकर आया है।

शुक्रवार को 36 राफेल फाइटर जेट की खरीद मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल सौदे में कोई विशेष कमी नहीं है। केंद्र के फैसले पर सवाल उठाना ठीक नहीं होगा।

वहीं राफेल डील को लेकर दायर याचिकाओं को सुप्रीम में खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा है कि राफेल डील की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट सही मंच नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस डील में अगर कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है तो सरकार जेपीसी जांच क्यों नहीं कराती है। सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सही मंच नहीं है इस मामले की जांच के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+