ईद पर पाकिस्तान ने दिया बम का तोहफा-उमर अब्दुल्ला
जम्मू। पिछल कई दिनों से पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन को कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की झुंझलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान के नेता अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर जाते हैं तो उनके पास कश्मीर का राग अलापने के अलावा कोई मुद्दा नहीं होता है। लेकिन बावजूद इसके हर बार उन्हें निराशा हाथ लगती है।

पाकिस्तान की ओर से पाक की ओर से हुए सीजफायर उल्लंघन की वजह से रविवार की रात पांच भारतीय ग्रामीणों की मौत हो गयी थी। वहीं 29 लोग भी इस गोलाबारी में घायल हुए हैं। गोलाबारी में घायल हुए लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन के बढ़ने पर या तो हम पाकिस्तान के मंसूबों को समझने में असफल रहे हैं या पाकिस्तान फिर से किसी आंतरिक समस्या से गुजर रहा है।
अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान जब कभी अपने देश की समस्याओ को सुलझाने में असफल रहता है तो, पाकिस्तानी नागिरकों का ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर सीजफायर उल्लंघन शुरु कर देता है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जब जम्मू-कश्मीर के लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं, ऐसे वक्त पाकिस्तान की ओर से लोगों को बम का तोहफा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन की कोई वजह नहीं थी। पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर भारतीय आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या को एक जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications