ट्विटर पर उमर अब्‍दुल्‍ला का इलेक्‍शन लाइव

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर में जब पिछली बार चुनाव हुए थे तो ट्विटर जैसा प्‍लेटफॉर्म न तो देश में पॉपुलर था और न ही मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला इस पर इतने एक्टिव थे। लेकिन इन चुनावों में तस्‍वीर बदली है। आज आप को जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर जानकारी मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला के पेज पर मिल सकती है।

omar abdullah


वाइन एप के मुरीद हुए उमर

जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला शायद देश के एक ऐसे राजनेता हैं जिन्‍होंने बाकी राजनीतिक पार्टियों और बाकी नेताओं को माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर की अहमियत एक अलग ही अंदाज में समझाई।


अब उमर देश के पहले ऐसे नेता भी हैं जो काफी सक्रियता से वाइन के जरिए ट्विटर पर विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बात को दिल जीतने वाले वीडियोज के जरिए शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि वाइन ट्विटर की वह ऐप है जो यूजर को शब्‍दों की सीमा के बाद भी हैशटैग के साथ वीडियो अपलोड की मंजूरी देती है।

अप्रैल 2010 में ट्विटर से जुड़े उमर

उमर अप्रैल 2010 में ट्विटर से जुड़े थे और इन चुनावों में उमर अपने कैंपेनिंग से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल के जरिए लोग उनकी रैलियों में उमड़ रही भीड़ के गवाह बन सकते हैं।

मंगलवार को जब घाटी में दूसरे दौर के लिए वोटिंग हो रही थी, उमर बडगाम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। सैंकड़ों की तादाद में लोग उमर को सुनने के लिए आए थे। शाम को उमर ने घाटी के वोटर्स को शुक्रिया भी अदा किया। उमर ने कहा कि वोटर्स ने चाहे जिसको भी वोट किया हो लेकिन उन्‍होंने वोट किया यही सबसे ज्‍यादा अहम है।

आपको बता दें घाटी में तीसरे दौर की वोटिंग में उमर के लिए भी वोट डाले जाएंगे। ऐसे में दूसरी पार्टियों को तीसरे दौर की वोटिंग के दौरान थोड़ा चिंता करने की जरूरत है। उमर ने ट्वीट कर कहा कि राजनीति के विशेषज्ञ मानते हैं कि इन चुनावों में मैं हारने वाला हूं लेकिन कोई इस भीड़ के बारे में उन्‍हें बताएं।

देश के सबसे कम उम्र के सीएम

पांच जनवरी 2009 को उमर ने बतौर मुख्‍यमंत्री जब जम्‍मू कश्‍मीर का जिम्‍मा संभाला तो वह राज्‍य के 11वें मुख्‍यमंत्री तो बने ही साथ ही साथ देश के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री का खिताब भी उनके खाते में गया। उमर ने इस बार गांदरबल की बजाय बडगाम की बीरवाह सीट से पर्चा दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+