टीम इंडिया के विश्वकप जीतने पर लोकसभा स्पीकर ने पूरे सदन की ओर से दी बधाई, बोले- पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी

टीम इंडिया के टी-20 विश्वकप जीतने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूरे सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। ओम बिरला ने पूरे सदन की ओर से बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने कहा कि मुझे यह बात साझा करने में अत्यंत प्रशंसा हो रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून 2024 को बारबाडोस, वेस्टइंडीज में टी-20 क्रिकेट विश्वकप जीतने में सफता हासिल की है।

OM BIRLA

इस ऐतिहासिक विजय से हमारे सभी युवाओं और सभी खिलाड़ियों को निसंदेह प्रेरणा मिलेगी। मैं अपनी ओर से और पूरे सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा को बधाई देता हूं। बता दें कि भारत ने 17 साल के बाद टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज की है ।

इससे पहले 2007 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पहली टी-20 विश्वकप जीता था। उस वक्त भी रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे। लेकिन 2024 के विश्वकप में रोहित शर्मा टीम की अगुवाई कर रहे थे। उनकी अगुवाई में भारत ने यह विश्वकप जीतने में सफलता हासिल की है।

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और टीम के कोच राहुल द्रविड़ से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी थी। पीएम मोदी ने फोन करके इन सभी से बात की और उन्हें बधाई दी।

गौर करने वाली बात है कि इस विश्वकप विजय के साथ ही एक युग का अंत हो गया है। एक तरफ जहां बतौर कोच राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के साथ यह आखिरी मैच था। तो कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा का भी यह आखिरी टी-20 मैच था। तीनों ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+