नीरज चोपड़ा से इंटरव्यू में पूछा उनकी 'सेक्स लाइफ' पर सवाल, खिलाड़ी ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली, सितंबर 03: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की लाइफ अब 360 डिग्री बदल चुकी है। हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया और लोगों के सवालों से निपटने के लिए उन्हें कुछ कठिन समय का सामना करना पड़ा है। मीडिया लगातार उनसे अजीबो-गरीब सवाल कर रहे हैं। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। उस वीडियो में नीरज बेहद असहज नजर आ रहे थे। दरअसल उनसे पत्रकार ने एक बेहद ही निजी सवाल पूछ लिया था। जिसका वे उत्तर नहीं दे सके।

सेठी ने नीरज चोपड़ा से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर बेहूदा सवाल पूछा
एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, कला इतिहासकार और क्यूरेटर राजीव सेठी ने नीरज चोपड़ा से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर बेहूदा सवाल पूछ लिया। जिसके चलते नीरज असहज स्थिति में पड़ गए। जाने-माने डिजाइनर राजीव सेठी ने नीरज की खूबसूरती में कसीदे पढ़ते हुए पूछा, कितने सुंदर नौजवान हैं आप.....देश के करोड़ों लोग पूछना चाहते हैं तो मैं भी पूछ लेता हूं... ये आपकी जो एथलेटिक ट्रेनिंग है, उसका आपकी सेक्स लाइफ से कैसे संतुलन बनाकर रखते हैं आप? मैं जानता हूं बेहूदा प्रश्न है मगर इसके पीछे एक बहुत सीरियस क्वेश्चन है!
Recommended Video

सवाल सुनते ही नीरज बिल्कुल असहज हो गए
यह सवाल सुनते ही नीरज बिल्कुल असहज हो गए। उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं बना और वह सॉरी सर...सॉरी सर करते रह गए। नीरज ने आगे कहा, 'मैंने सॉरी बोल दिया है...अब आप इससे समझ ही सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी सेठी रुके नहीं और उन्होंने फिर नीरज से फिर वही सवाल दोहराया।
नीरज ने दिया ये जवाब
इस पर इंटरव्यू मॉडरेटर ने कहा कि नीरज इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं। फिर भी सेठी ने कहा कि मैं जानता था नीरज इसका जवाब नहीं देंगे। इसके बाद नीरज बोले- 'प्लीज सर! आपके सवाल से मेरा मन भर आया है।

राजीव सेठी को ये सवाल पूछा भारी पड़ गया
लेकिन अब नीरज चोपड़ा से राजीव सेठी को ये सवाल पूछा भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग राजीव सेठी की जमकर खिचाई कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि 'राजीव सेठी सेक्स लाइफ के बारे में पूछकर करण जौहर जैसा बनना चाहते थे मगर नीरज चोपड़ा ने (हार्दिक) पंड्या की तरह जवाब न देकर उन्हें निराश कर दिया।' लोग जमकर राजीव सेठी की लताड़ लगा रहे हैं।

यूजर्स ने इसे यौन शोषण कहा
कई यूजर्स ने सेठी के साथ-साथ उस मीडिया हाउस को भी लताड़ा जिसने अपने मंच पर सेठी को ऐसा सवाल पूछने किया। कुछ ने कहा कि अगर यही किसी लड़की के साथ हुआ होता तो यौन शोषण कहलाता!

लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
एक यूजर्स ने लिखा कि, घिनौना। एक खास किस्म के बूढ़ जो सेक्स की बातें किसी एकेडमिक एक्सरसाइज की तरह करते हैं, बहुत कॉमन हो गया है। वास्तव में इसने मुझे मेरे एक समाजशास्त्र के प्रोफेसर की याद दिला दी, जो अंततः मी टू अभियान के दौरान एक विकृत के रूप में बाहर हो गया।

लोगों के निशाने पर मीडिया हाउस भी आया
कई यूजर्स ने तो सेठी के साथ-साथ उस मीडिया हाउस को भी खरी-खोटी सुनाई जिसके प्लेटफॉर्म पर सेठी ने ऐसा सवाल किया था। पिछले महीने नीरज द्वारा एक रेडियो चैनल को दिया गया इंटरव्यू भी सुर्खियों में रहा था। इंटरव्यू में आरजे मलिश्का समेत कुछ लड़कियां नीरज के आगे डांस करती दिख रही थी। इस दौरान वह बेहद असहज लग रहे थे।

मलिश्का भी हो गई थीं ट्रोल
एक और वीडियो में आरजे इंटरव्यू के दौरान नीरज को जादू की झप्पी देने की बात करती हैं। वह कहती हैं मैं जादू की झप्पी देना चाहूंगी, चलेगा क्या? इसपर नीरज शर्मा जाते हैं और कहते हैं 'थैंक्यू, नमस्ते ऐसे दूर से ही।












Click it and Unblock the Notifications