VIDEO: जिम में आंटी ने की ऐसी मजेदार एक्सरसाइज, जिसने भी देखी हो गया लोटपोट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक महिला का जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिम में आंटी रनिंग मशीन पर गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हुए दिख रही है। जिसका जिम में मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जो भी इस वीडियो में आंटी को एक्सरसाइज करते हुए देखता है वह अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

इस वीडियो के 'द फिटनेस वुमन' नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। लगभग 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं 17 हजार से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके है। पेज ने इस वीडियों को शेयर करते हुए लिखा है, 'इसलिए जिम में ट्रेनर की जरूरत पड़ती है।'
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सकता है कि यह वीडियो भारत के कि शहर का है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचाए हुए है। फेसबुक पर इस वीडियोंकी जहां कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियों पर फनी कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications