बुजुर्ग व्यक्ति ने पानी में धोकर खाई रोटी, वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक
नई दिल्ली। हमारे देश में जितना खाना लोगों द्वारा बर्बाद किया जाता है, उतना ही ज्यादा लोगों को भूखा रहकर गुजारा करना पड़ता है। तभी कहा जाता है कि खाने की बिल्कुल भी बर्बादी नहीं करनी चाहिए। इसी बात को याद दिलाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति रोटी खाने से पहले उसे पानी से धो रहा है। बुजुर्ग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
Recommended Video

20 फरवरी को शेयर किया वीडियो
फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कब का और कहां का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सचिन कौशिक नामक यूजर ने 20 फरवरी को शेयर किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'ये भूख ही तो है, जो किसी से पेट भरने पर रोटी फिकवा देती है और किसी से उसी रोटी को दोबारा उठवा के धुलवा लेती है।' वीडियो को देखने से पता चलता है कि ये किसी रेलवे स्टेशन का है।
ये भूख ही तो है,
जो किसी से पेट भरने पर रोटी फ़िकवा देती है और किसी से उसी रोटी को दुबारा उठवा के धुलवा लेती है।हृदय विदारक विड़िओ... pic.twitter.com/joG423khdE
— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) February 20, 2020
लोग कर रहे ये अपील
वीडियो को जो भी देख रहा है वो यही अपील कर रहा है कि खाने की बर्बादी ना करें। क्योंकि दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती है। इसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुलदीप नाम के यूजर ने लिखा, 'निःशब्द, कहना तो बहुत कुछ बस दिल और दिमाग दोनों सुन्न कर दिए वीडियो ने।' भीष्म नाम के यूजर ने कहा, 'बेहद दुखद! आपके भाई ने रेस्टोरेंट खोला है दिल्ली में ऐसे लोगों को मैं फ्री खाना दे दूंगा।'

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 102वें स्थान पर भारत
बता दें दुनियाभर के विभिन्न देशों में खानपान की स्थिति की जानकारी देने वाली रिपोर्ट 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019' में भारत को 102वां स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब भी काफी भुखमरी मौजूद है। भारत की रैंकिंग एशियाई देशों में सबसे खराब है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 में कुल 117 देशों को शामिल किया गया, जिसमें भारत 102वें पायदान पर है। इंडेक्स में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी पीछे है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications