आ गए अच्छे दिन, दोगुनी होगी गैस की कीमत!

यानी गैस सिलिंडरों की कीमतें लगभग दोगुनी हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो घर का बजट बिगड़ना तय हैं। नई कीमतें एक जुलाई से लागू करने की योजना है। खबरों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिलायंस को चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दे दी है। अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।
गैस सिलिंडर के अलावा एलपीजी और केरोसीन के दाम बढ़ाने पर भी फैसला 1 जुलाई तक संभव है। प्रेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि अब जोर उत्पादन बढ़ाने पर होगा। साथ ही यह भी कहा है कि प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट को और लचिला बनाने और डायरेक्टरेट ऑफ हाइड्रोकार्बन को और अधिकार देने की जरूत है।












Click it and Unblock the Notifications