Oil Prices: धनतेरस पर तेल कंपनियों ने दी पेट्रोल डीलरों को बड़ी सौगात, कीमतों पर क्या होगा असर?
धनतेरस के मौके पर तेल वितरण कंपनियों ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों की लंबे समय की मांग पूरी हुई है। दरअसल तेल डीलरों का वितरण कंपनियों ने कमीशन बढ़ाने का निर्णय लिया है। नया कमीशन अब 30 अक्तूबर से लागू होगा। ऑयल कंपनियों ने नए निर्णय का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वागत किया और कहा कि इससे पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ होगा।
तेल वितरण कंपनियों ने की ओर से डीलर कमीशन में वृद्धि से लगभग 7 करोड़ नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। ईंधन की कीमतों में वृद्धि किए बिना हर रोज देश में हमारे ईंधन खुदरा दुकानों पर आते हैं। बता दें कि पिछले 7 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलर्स और देशभर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी और खुशहाली आएगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृति गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "पिछले 7 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलर्स और देशभर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी और खुशहाली आएगी।
उन्होंने आगे कहा, "इन ऐतिहासिक निर्णयों का मार्ग मोदी सरकार और सभी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशनों द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों से प्रशस्त हुआ, जो पिछले कुछ महीनों के दौरान हमारी बैठकों में एक साथ आए और विपणन अनुशासन दिशानिर्देशों (एमडीजी) से संबंधित मुद्दों से संबंधित सभी लंबित अदालती मामलों को वापस लेने पर सहमत हुए।"












Click it and Unblock the Notifications