Economic Survey: 2019-20 में तेल की कीमतों में गिरावट का अनुमान
नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया है कि साल 2019-2020 में तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। सर्वेक्षण में जीडीपी के 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने तैयार किया है। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश करेगी।

तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में तेल को लेकर अच्छी खबर आई। आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि साल 2019-2020 में तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। लोगों के लिए अच्छी ये खबर है। देश में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर थी।
सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार बना रहेगा। 14 जून तक विदेशी मुद्रा भंडार 42,220 करोड़ डॉलर था। विदेशी निवेशकों का भारत पर भरोसा बढ़ा है। 2018-19 में शुद्ध एफडीआई 14.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि साल 2019-2020 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
आर्थिक सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में राजकोषीय घाटे में कमी आई है और यह जीडीपी के सिर्फ 5.8 फीसदी रहा, जबकि इसके पिछले साल यह 6.4 फीसदी था।
गौरतलब है कि आर्थिक समीक्षा ऐसे समय पेश की जा रही है जब अर्थव्यवस्था विनिर्माण और कृषि क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले वित्त वर्ष में जनवरी-मार्च तिमाही में आर्थिक वृद्धि पांच साल के न्यूनतम स्तर 5.8 फीसदी पर आ गयी है।












Click it and Unblock the Notifications