सरकार का बड़ा फैसला, एटीएम के साथ-साथ अब पेट्रोल पंप से भी मिलेगा कैश
500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के चलते अगर आप कैश की समस्या से जूझ रहे हैं तो सरकार ने आपको बड़ी राहत दी है।
नई दिल्ली। नोटबंदी से परेशान आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने खास रास्ता अपनाया है। अगर आपको कैश की जरूरत है और आप पेट्रोल पंप जाते हैं तो वहां से भी आप डेबिट कार्ड स्वैप करके कैश ले सकते हैं।

कैश की समस्या से निजात दिलाने की कवायद
500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के चलते अगर आप कैश की समस्या से जूझ रहे हैं तो सरकार ने आपको बड़ी राहत दी है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन ने सरकार के साथ मिलकर कैश देने का जरूरी कदम उठाया।
यानी अगर आप शुक्रवार को पेट्रोल पंप में अपनी गाड़ी में तेल डलाने के जाते हैं तो आप को वहां से कैश निकालने की भी सुविधा मिल जाएगी। बस आपको अपने डेबिट कार्ड को स्वैप कराना होगा और 2000 रुपये तक कैश मिल जाएगा।
फिलहाल ये सुविधा अभी चुनिंदा यानी देश के 2500 पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी। दरअसल इन पेट्रोल पंप पर एसबीआई बैंक के पीओएस मौजूद हैं। जिससे लोग कैश निकाल सकते हैं।
कार्ड स्वैप कराके पेट्रोल पंप से निकालिए कैश
शुरूआत में ये सुविधा 2500 पेट्रोल पंप पर रहेगी। आगे भी फिर इसे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उम्मीद है कि करीब 20 हजार पेट्रोल पर अगले तीन दिन में ये सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इस बात पर फैसला उस समय हुआ जब बृस्पतिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रमुख अरूंधति भट्टाचार्य और इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।
एआईपीडीए के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि हमने सरकार को ये प्रस्ताव दिया। 14 नवंबर को हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कैश देने की अपील की। उन्होंने बताया कि हमारे पंप अटेंडेंट काफी अच्छे हैं। बैंक में कई एंट्री की जाती है। हम केवल कार्ड स्वाइप करके कैश दे सकते हैं। ये आम जनता के लिए राहत भरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications