ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिए निर्देश, 'सभी के लिए समान अवसर बनाने पर ध्यान दें अधिकारी'
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि राज्य सरकार की नीतियां समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखने और उन्हें समान अवसर देने के लिए हैं।
नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप विकास के अवसर में प्रत्येक व्यक्ति के लिए समानता सुनिश्चित करना है।

ओडिशा के जिला एसडीजी इंडिकेटर फ्रेमवर्क और एसडीजी ओडिशा वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि एसडीजी समावेशी और न्यायसंगत विकास के महत्व पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना, ममता, मिशन शक्ति, कलिया, एलएसीसीएमआई, पीवीटीजी के लिए आजीविका सुधार कार्यक्रम, बसुधा और कई अन्य पहल जैसी योजनाएं सीधे एसडीजी द्वारा सामने लाई गईं चुनौतियों का समाधान करती हैं।
नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार की इन पहलों ने प्रदेश के हर नागरिक के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने का मार्ग खोला है। 5T सिद्धांत का मकसद ही यही है कि कोई भी पीछे ना छूटे। ओडिशा सीएम ने कहा कि सरकार के नए प्रयास सटीक तरीकों से विकास की निगरानी करने में मदद करेंगे और साथ ही जिला प्रशासन के वैश्विक लक्ष्यों को स्थानीय समुदायों के साथ जोड़ने में एक अहम पुल के तौर पर काम करेंगे।
वहीं, मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि एसडीजी लक्ष्यों की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि स्थानीय स्तर पर विकास को कितना मॉनिटर किया गया। विकास आयुक्त अनु गर्ग ने बताया कि प्रत्येक विभाग को अपने लक्ष्यों पर काम करने के लिए रेडी रेकनर प्रदान किया गया है। इसके अलावा विभागों के बीच लक्ष्यों और मेटाडेटा नामक स्टैंडर्ड डेटा को भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications