मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त किया गया डेढ़ किलो सोना, ऐसे छुपाकर लाए थे तस्कर
Recommended Video

Mumbai Airport पर जब्त हुआ 1.5 kg Gold । वनइंडिया हिंदी
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने लगभग चालीस लाख रुपए की कीमत का डेढ़ किलों सोना जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से सोने की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति श्रीलंका मूल का बताया जा रहा है। शुक्रवार को मुंबई इंटेलीजेंसी यूनिट को सोने की तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद इटेलीजेंस टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया था।

इससे पहले 9 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर करीब एक करोड़ मूल्य का 3.5 किग्रा सोना जब्त किया गया था। दुबई से मुंबई आई इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E62 से आए यात्रियों से सोना जब्त किया गया था। इसके मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications