पश्चिम बंगाल: 2 बीजेपी उम्मीदवारों के ऑफिस-घरों मे तोड़फोड़, कई लोग घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी औऱ टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार टकराव बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को हुगली से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और दम दम से उम्मीदवार समिक भट्टाचार्य के घर में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं हैं। भाजपा ने इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। पश्चिम बंगाल में दो चरण का मतदान हो चुका है। राज्यभर से इस तरह की तोड़फोड़ की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

शुक्रवार दोपहर दम दम लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार समिक भट्टाचार्य के कार्यालाय में तोड़फोड़ की गई है। इतना ही नहीं हमलावरों ने कार्यकर्ताओं की साथ भी मारपीट की है। इसमें एक बीजेपी नेता चंडी चरण रॉय का सिर भी फट गया है। घायल कार्यकर्ता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमलावरों ने बीजेपी ऑफिस में घुसकर तोड़फाड़ की है। उन्होंने कुर्सियों को और ऑफिस के सामन को भी फेंका दिया।
इससे पहले हुगली लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी बंदेल घर में भी तोड़फोड़ की गई है। चटर्जी बंदेल किराए के घर में रहती हैं। शुक्रवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने उनके घर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। लॉकेट चटर्जी के घर में इन हमलावरों ने टीवी सहित कई सामानों को तोड़ दिया था। सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लॉकेट चटर्जी के घर को अस्त-व्यस्त कर दिया गया है और सामान इधर-उधर फेंक दिए गए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह तोड़फोड़ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है। उन्होंन घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह के हमले की खबरें कई बार आ चुकी हैं। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से पहले चरण में दो और दूसरे चरण में तीन सीटों पर मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है जिसकी 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है।












Click it and Unblock the Notifications