व्हॉट्सएप, फेसबुक पर मैसेज में लिखी ये बात, तो जाएंगे जेल

अफवाह और भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया के किसी ग्रुप पर शेयर की जाएंगी तो ग्रुप एडमिनेस्ट्रेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा सकता है और एडमिन को जेल भी भेजा जा सकता है।

नई दिल्ली। व्हॉट्सएप और फेसबुक पर कई तरह के मैसेज हर रोज आपको मिलते होंगे। अक्सर व्हॉट्सएप ग्रुप में कई इस तरह के मैसेज भी मिल जाते हैं जो काफी आपत्तिजनक होते हैं और अफवाह को फैलाते हैं। ऐसे किसी ग्रुप के आप एडमिन हैं तो संभाल जाइए, ये मैसेज आपको जेल भिजवा सकते हैं।

व्हॉट्सएप, फेसबुक पर अब एक मैसेज आपको जेल भिजवा देगा

वाराणसी के जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने एक संयुक्त आदेश में कहा है कि अगर गलत तथ्यों, अफवाह और भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया के किसी ग्रुप पर शेयर किया जाएगा तो ग्रुप एडमिनेस्ट्रेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा सकता है और एडमिन को जेल भी भेजा जा सकता है।

हाल ही में बिहार के भागलपुर जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप चलाने वाले ग्रुप एडमिन के लिए नए और सख्त निर्देश जारी किए थे। इस आदेश के मुताबिक व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप बनाने से पहले ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के सभी सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी रखनी होगी। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनके द्वारा चलाए जा रहे ग्रुप से अगर किसी पोस्ट को लेकर तनाव उत्पन्न हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एडमिन को जेल भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+