ओडिशा की बेटी मनीषा पाढ़ी बनीं भारत की पहली Woman Aide-De-Camp, पद संभालते ही राज्‍यपाल को किया रिपोर्ट

भारतीय वायु सेना की महिला स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी भारत की पहली महिला एड-डी-कैंप नियुक्‍त की गई हैं। ओडिशा के बहरामपुर की रहने वाली मनीषा पाढ़ी ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपनी पोस्‍ट संभाली और सबसे पहले मिजोरम के राज्‍यपाल को रिपोर्ट किया।

Odia girl Manisha Padhi

बता दें ओडिशा की भारतीय वायु सेना अधिकारी की स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बलों से भारत की पहली वूमेन एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने 2015 बैच की भारतीय वायु सेना अधिकारी मनीषा पाढ़ी को को भारत की पहली महिला एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया है।मिजोरम के राज्‍यपाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ये वीडियो शेयर करते हुए कहा

स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई।" मिजोरम के राज्यपाल। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा भारत की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी हैं, जिन्हें देश में राज्यपाल के सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। मनीषा पाढ़ी को मेरी शुभकामनाएं और इतने वर्षों में कमाई गई अपनी विशेषज्ञता के साथ इस क्षेत्र में और उत्कृष्टता प्राप्त करें।

इसके साथ राज्‍यपाल ने बताया मनीषा पाढ़ी की इस पद पर नियुक्ति के एक मील का पत्‍थर ही नहीं बल्कि लैंगिक मानदंडों को तोड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की शक्ति का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। राज्‍यपाल ने आगे कहा आई उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाएं और हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को जारी रखें।

स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी ने पद ग्रहण के बाद राजभवन में राज्‍यपाल डॉ हरि बाबू को रिपोर्ट किय और इस मौकें पर मिजोरम के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचित कराया गया। इससे पहले, स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी तीन एयर फोर्स स्‍टेशन पर तैनात रह चुकी है जिनमें बीदर, वायु सेना स्टेशन, पुणे और अंत में वायु सेना स्टेशन भटिंडा शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+