MSME क्षेत्र के प्रचार और विकास में ओडिशा का डंका, उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

ओडिशा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है।

भुवनेश्वर, 22 जून : ओडिशा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार ओडिशा ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए जाने वाले पुरस्कार की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। बिहार को दूसरा, हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

वहीं, तमिलनाडु के विरुधुनगर, राजस्थान के करौली और कालाहांडी ने एमएसएमई क्षेत्र के प्रचार और विकास में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया है। राज्य के एमएसएमई मंत्री प्रताप देब ने कहा कि चूंकि यह क्षेत्र मूल्यवर्धन, रोजगार सृजन, राज्य की अर्थव्यवस्था के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है, इसलिए सरकार ने हमेशा इसके प्रचार और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, खासकर पिछड़े क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्य के प्रयासों की मान्यता है जो कृषि के बाद अधिकतम रोजगार पैदा करता है।

290 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा

जैसा कि एमएसएमई क्षेत्र ने कोविड के कहर को सहा था। राज्य ने दिसंबर 2020 में संकट से निपटने के लिए 290 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी। एक उचित खरीद नीति के साथ, जो एमएसएमई से कुछ उत्पादों की खरीद को अनिवार्य करती है, राज्य ने यह भी सुनिश्चित किया था कि उInternational Yoga Day 2022: नवीन पटनायक बोले- योग भारतीय परंपरा की अनूठी संपत्ति
नका उत्पादन और रसद महामारी से बाधित न हो। विभिन्न राज्य सरकार के विभागों द्वारा विभिन्न एमएसएमई के लंबित बकाया को भी प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+