Odisha: क्या बीजेडी वोट में सेंध लगा पाएगी बीजेपी? जानिए क्या है रणनीति

PM Modi Bhubaneswar Rally: भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर भी फोकस कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रधान मंत्री के बैक-टू-बैक दौरे प्रस्तावित हैं।

आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने बीजद के महिला वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए रणनीति तैयार की है। हाल ही में, पार्टी ने शक्ति वंदन कार्यशाला का आयोजन किया, जहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल की उपस्थिति में 700 से अधिक शक्ति साथियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Odisha BJP dent in BJD votes

ओडिशा में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी के दिग्गजों की रैलियां प्रस्तावित हैं। 10 फरवरी को भुवनेश्वर में बीजेपी मोर्चा की रैली है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। बीजेडी के सत्ता से हटाने के दावे के साथ बीजेपी ने महिला शक्ति पर भरोसा जताने का संकेत दिया है।

बीजेपी का महिला वोटर्स पर फोकस
रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा में 3.32 करोड़ मतदाता हैं जबकि इनमें से 50 फीसदी महिला मतदाता हैं। मिशन शक्ति के तहत लगभग 70 लाख महिलाएं 6.2 लाख एसएचजी की सदस्य हैं। कथित तौर पर भाजपा शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से इन एसएचजी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक बयान में कहा, "10 फरवरी को भुवनेश्वर में महिला समावेश में 14 राज्यों की करीब 25,000 महिलाएं हिस्सा लेंगी।"

कथित तौर पर प्रधान मंत्री की बैक-टू-बैक यात्राओं से राज्य में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसके अलावा बीजेपी ने पंचायत स्तर और शक्ति केंद्रों पर शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित करके लोगों तक पहुंचने की भी योजना बनाई है।

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बीजेपी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी बैजयंत पांडा ने राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक में रणनीतियों की समीक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+