Vasundhara Yojana: वसुंधरा योजना को लागू करने में देरी पर फिर विरोध, भोई समाज विकास परिषद ने किया विरोध
Vasundhara Yojana: ओडिशा में भोई समाज ने बीजेडी सरकार पर वसुंधरा योजना लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। जगतसिंहपुर में योजना के तहत लाभ मिलने पर देरी पर भोई समाज के विरोध के दौरान प्रशासन की ओर से 18 दिन में मांग पूरी करने के आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक वसुंधरा योजना को लागू करने की मांग पूरी नहीं हुई। जिसके बाद एक बार फिर से भोई समाज ने विरोध किया।
प्रशासन की ओर से वसुंधरा योजना को लागू के वादा पूरा करने में देरी के चलते एक बार फिरसे भोई समाज ने विरोध शुरू कर दिया। इस हफ्ते बुधवार को अखिल ओडिशा भोई समाज विकास परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने अशांति फैलाई और धरना प्रदर्शन किया।

दरअसल, 12 जनवरी को, परिषद के कार्यकर्ताओं ने बालीकुडा तहसील के सामने एक रैली और सामूहिक धरना आयोजित किया। जिसमें तहसील में कई भूमिहीन अनुसूचित जाति (SC) या दलित परिवारों को वास भूमि का आवंटन न होने को उजागर किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बालीकुडा के अतिरिक्त तहसीलदार बिराजा प्रसन रे ने एक सप्ताह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, 18 दिनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे नाराज दलित समुदायों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया।
बता दें कि जगतसिंहपुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में दैनिक वेतन भोगियों सहित कई अनुसूचित जाति परिवारों को पीएमएवाई और अन्य आवास पहल जैसी योजनाओं के तहत स्थायी आवास के लिए आवश्यक भूमि दस्तावेजों की कमी के कारण गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हाशिये पर पड़े ये परिवार अपने जीवन-यापन के लिए वसुंधरा योजना के तहत जमीन के पट्टे मांग रहे हैं।
भूमि पट्टे में देरी के चलते भोई समाज के लोगों को आवास के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थायी घर ना होने के चलते इस समाज के लोगों को बच्चों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त भी नहीं मिल पा रहा।
वहीं जिला परिषद के समन्वयक शंकर दास के मुताबिक वसुंधरा योजना को लागू करने के लिए हमने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन का रवैया इस मामले में उदासीन है।












Click it and Unblock the Notifications