Balasore Train Accident: सिग्नल जेई के फरार होने की खबर फर्जी, जानिए रेलवे ने क्या कहा
ओडिशा ट्रेन हादसे में दोषियों की पहचान कर रही सीबीआई टीम दो दिन फिर से बालासोर रेलवे स्टेशन पहुंची। मामले खबरों को लेकर रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है।
ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई कर रही है। बालासोर से तीन दिन पहले रवाना हुई सीबीआई की टीम एक बार फिर से सोमवार को वापस पहुंची। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि बालासोर रेलवे स्टेशन के जेई पर सीबीआई की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन रेलवे ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।
बालासोर ट्रेन हादसे में 291 मौतों के अलावा 900 लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि सोरो सेक्शन के तहत बालासोर रेलवे स्टेशन पर तैनात सिग्नल जेई आमिर खान पर सीबीआई के शक की सुई घूम रही है। ऐसे अब उसका घर सील कर दिया गया है। हालांकि जब आमिर खान से पहली बार पूछताछ हुई उसके बाद से ही वो अपने परिवार के साथ फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक जेई के किराए के मकान को सील कर दिया है।

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद से ही सिग्नल जेई आमिर खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ लापता है। सीबीआई टीम ने उससे एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की थी। बता दें कि बालासोर ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम मौके पर जांच करने के बाद 16 जून को बालासोर से रवाना हुई थी। लेकिन तीन दिन बाद फिर से वापस लौटी। इसकी वजह सिग्नल जेई पर सीबीआई की शक का गहना माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर बहनगा बाजार के जिस हाईस्कूल में शवों को रखा गया था, उस बिल्डिंग को ध्वस्त करके फिर से निर्माण के लिए कार्य शुरू हो गया था। दरअसल, यहां 16 जून से स्कूल खुलने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को भेजने से डर रहे थे। प्रशासन की समझाइश का भी असर नहीं हुआ। ऐसे में प्रशासन में बिल्डिंग को पुनर्निर्माण का काम शुरू किया है।
रेलवे ने किया खंडन
दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बहनगा रेलवे स्टेशन के सिग्नल जेई के फरार होने के खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बहनागा का एक जूनियर इंजीनियर फरार और लापता है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। पूरा स्टाफ मौजूद है। हम पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। स्टाफ के कर्मचारी एजेंसी के सामने पेश हो रहे हैं।"
#OdishaTrainTragedy | CBI officials take signal JE to his rented house at Soro and begin interrogation; the rented house was earlier sealed by the central agency
— OTV (@otvnews) June 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications