Cyclone Fani: 'फानी' ने धारण किया विकराल रूप, ओडिशा के तटीय इलाके को खाली कराया गया
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात तूफान 'फानी' (Cyclone Fani) ने अब भयंकर रूप धारण कर लिया है, ऐसी संभावना है कि शुक्रवार दोपहर को पुरी जिले के चंद्रभागा से 10 किलोमीटर उत्तर में टकराएगा, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कम से कम 19 जिले प्रभावित होंगे, तूफान के तट से टकराने से पहले 185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कम से कम 19 जिले प्रभावित होंगे।

ओडिशा के तटीय इलाकों से लोगों का हटना शुरू
फिलहाल ओडिशा के तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया है, ओडिशा प्रशासन ने दावा किया है कि वो इस तूफान का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो वहीं लोगों को उसने हिदायत भी दी है कि आज वो बिना जरूरत बाहर ना निकलें, राज्य के राज्य के 17 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है जबकि 11 जिलों में अचार संहिता को हटा दिया गया है।

'फानी' ने धारण किया विकराल रूप
ओडिशा सरकार ने तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए 900 आश्रयों की व्यवस्था की है और राज्य में आपातकालीन भोजन वितरण के लिए दो हेलीकॉप्टरों की तैनाती का अनुरोध किया है,भारतीन नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की भी कई टीमें स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तो वहीं 17 ट्रेनों को रदद् कर दिया गया है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार एनडीआरएफ
एनडीआरएफ ने आंध्र प्रदेश में 12, ओडिशा में 28 और पश्चिम बंगाल में छह टीमों को तैनात किया है, इसके साथ ही 32 टीमें नावों, पेड़ काटने वाले यंत्रों और दूरसंचार उपकरणों के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टेंडबाई पर हैं, ओडिशा के जिन जिलों में रेड अलर्ट घोषित हुआ है, उनके नाम हैं पूरी, गणपति, गंजाम, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालेश्वर, कंधमाल, रायगड़ा, अनुगुल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, ए गजपति, गंजाम, पूरी, खुर्दा, रायगड़ा कंधमाल, इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

चक्रवात 'फानी' का यूपी पर भी होगा असर
चक्रवात 'फानी' ओडिशा-आंध्र प्रदेश जैसे तटवर्ती इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कहर ढा सकता है, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फानी के कारण हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications